Monday, September 20, 2010

संडे , बारिस , पाँव भाजी और बारिस में पोलियो खुराक (19 September 2010)

इस साल दिल्ली पर मानसून कुछ ज्यादा ही मेहरबान है , सितम्बर महीने में आजतक २१० मी ली बारिस हो चुकी है तो इस दशक का रिकॉर्ड है . रविवार से मौसम फिर गीला हो चुका है . सुबह सुबह ही खूब बारिस हो रही है . कल सुबह नींद से जगा तो बारिस हो रही थी.नींद से उठते ही मैंने मम्मी से बनाना (केला) खाने के लिए माँगा , उस वक्त घर में सिर्फ एक केला पड़ा था जो मम्मी ने मुझे दिया.

कभी तेज बारिस, कभी फुहार, बारिस जारी थी . मम्मी ने मौसम का मिजाज देखकर पाँव भाजी बनाया , जिसे मैंने और पापा ने खूब छक कर खाया . पाँव भाजी खाने के बाद पापा मुझे बाइक पर बिठाकर पोलियो सेंटर पर गए , रास्ते में बारिस की फुहारें मुझे भिगाती रही. पोलियो दवा पीने के बाद पापा ने मेरे लिए केले खरीदे फिर हम वापस घर को आ गए . घर के दरवाजे पर बंदरों का एक दल खडा था , हमारे हाथ में केला देखते की सारे बन्दर हम पर झपट पड़े , पापा ने फुर्ती दिखाते हुवे घर में प्रवेश करते ही तुरंत दरवाजा बंद कर दिया . बेचारे बन्दर हाथ मलते रह गए , फिर पापा को बारिस में भीगते बंदरों पर दया आ गयी और उन्होंने कुछ केले बंदरों की तरफ फेंक दिए. हमें जानवरों के प्रति दवावान और संवेदनशील होना चाहिए . है ना !





मम्मी का बनाया हुआ पाँव भाजी

मेरी मम्मी का बनाया खाना , दुनिया का नंबर वन

है ना !

बारिस में पोलियो सेंटर

बारिस में पोलियो सेंटर


Friday, September 17, 2010

लैप टॉप पर एक नजर

पापा के लैप टॉप मुझे बहुत आकर्षित करता है . मेरे उत्पात के चलते पापा ने घर का डेस्क टॉप खोलना बंद कर दिया है , अपने काम छोटे से लैप टॉप से ही कर लेते है वो भी मुझसे छिप छिपा कर . मेरी नजर लैप टॉप पर पडी नहीं की , मै अपना काम शुरू कर देता हूँ . सबसे पहले लैप टॉप पापा से छिन कर अपने कब्जे में करता हूँ , फिर अपनी इंजीनियरिंग दिखाता हूँ , लैप टॉप पर इधर उधर कुछ भी दबा देता हूँ , कुछ ना कुछ तो खुल ही जाता है . अब एक दिन डेस्क टॉप पर पडी एक वीडियो गेम के आइकोन पर क्लिक कर दिया , बस क्या था एक गेम खुल गया, काक चेष्टा वको ध्यानम लगाकर मै गेम को देखेने लगा . पापा हैरान परेशान आश्चर्या से मेरी और देखने लगे , फिर मम्मी को किचेन से बुला लाये और मम्मी से मेरी शिकायत लगाईं , मम्मी ने कहा माधव ठीक कर रहा है , घर में लैप टॉप खोलना मना है .






काक चेष्टा , वाको ध्यानं


गंभीर मंथन चल रहा है !

कुछ दबाता हूँ , कुछ तो चलेगा ?


नीचे भी कुछ है क्या ?


वीडियो गेम का मजा

Tuesday, September 14, 2010

दिल्ली बाढ का मै भी गवाह बना (११/०९/२०१०)

पिछले शनिवार को दिल्ली में बाढ आई थी . यमुना खतरे के निशाँ से डेढ़ मीटर ऊपर बह रही थी. शनिवार( 11 September,2010) को छुट्टी के चलते पापा घर पर ही थे . मुझे कफ की शिकायत थी , नाक से पानी आ रहा था , चिडचिडा सा हो गया था . दोपहर होते होते घूमने के लिए रोने लगा , तब पापा मुझे यमुना जी( चंदगी राम अखाड़े के पास ) के किनारे ले गए . यमुना में बाढ आयी हुई थी , जब मै यमुना तट पर पहुंचा, यमुना अपने अधिकतम लेवल पर थी ( 206.70 Metre), ये काँटा २०७ को छूने वाला ही थी .बाईस साल पहले यमुना इसी लेवल पर थी तब बाढ आया था . मैंने यमुनाजी में कुछ पत्थर -कंकण मारे और घर आ गया , पर मेरे जाने के कुछ देर बाद पानी कम होने लगा और शाम तक टी वी पर आने लगा की पानी कम होने लगा था .













हिन्दी है हम, हिन्दी दिवस पर सभी ब्लोगर्स को मेरी शुभकामनायें

कहते है बच्चा अपनी माँ की भाषा के सबसे करीब होता है और मै कोई अपवाद नहीं हूँ . अभी मै केवल हिन्दी ही समझता और बोलता हूँ .हिन्दी के जरिये ही पापा ब्लॉग के जरिये मेरी बाते आभासी दुनिया को बताते है . हिन्दी ब्लोगिंग के जरिये ही मेरा ब्लॉग ६० देसो में पढ़ा जाता है .हिन्दी के जरिये ही मै कई लोगो से जुड़ा हूँ. मै तो अभी केवल हिन्दी में ही बात करता हूँ, मुझे हिन्दी पर अभिमान है .
भाषाओं के उद्यान में हिन्दी ऐसा पुष्प है जो माधुर्य, सौंदर्य और सुगंध से भरपूर है। माधुर्य के कारण हिन्दी मिष्ट है। सौंदर्य के कारण हिन्दी शिष्ट है। सुगंध के कारण हिन्दी विशिष्ट है। माधुर्य, हिन्दी का शिवम्‌ है। सौंदर्य, हिन्दी का सुंदरम्‌ है। सुगंध, हिन्दी का सत्यम्‌ है।







Monday, September 13, 2010

स्टूडियो प्रेम , कमला नगर , दिल्ली (28 August 2010)

मेरे मुंडन संस्कार से कुछ दिन पहले (28 August,2010 ) को हम स्टूडियो प्रेम , कमला नगर, गए . स्टूडियो प्रेम दिल्ली का एक नामी स्टूडियो है . वहाँ एक अंकल ने मेरे कई फोटोग्राफ लिए . खुले बालों में मेरा चेहरा भूले तो नहीं होंगे आप ? चलो , याद ताज़ा करा देता हूँ .






Friday, September 10, 2010

राघव भैया के साथ मस्ती


हरिद्वार में मुंडन कराने के बाद हम सब दिल्ली लौट आये . मै , मम्मी ,पापा , बुआ , बड़ी मम्मी दादी , राघव भैया और बुआ की छोटी नन्ही परी ( उम्र -दो महीने ). राघव भैया के साथ मेरी खूब पटी. पापा में हम दोनों को एक एक खिलौना खरीद दिया . हम दोनों उस से खूब खेले . राघव भैया के साथ दो तीन दिन का साथ बहुत अच्छा रहा .बुआ की नवजात पुत्री ( नन्ही परी ) को देखकर मेरे अंदर खूब उत्सुकता रही , उसको रोता देख मै तुरंत चुप कराने के लिए बुआ /मम्मी से कहता . यहाँ पर मै भैया के रोल में आ गया था . मै उसे बाबू बुलाता था . नन्ही परी और राघव भैया अब दिल्ली में मेरे साथ नहीं है पर उनकी बहुत याद आती है .




राघव और माधव
राघव और माधव

राघव और माधव

नन्ही परी


Wednesday, September 8, 2010

मुंडन संस्कार की कुछ और झलकिया






Tuesday, September 7, 2010

मुंडन संस्कार(चुड़ा कर्म )और विद्यारंभ संस्कार, 03/09/2010


वैसे तो ये पोस्ट मै कल बुधवार को लिखता , पर कल शाम को बक्सर से नाना नानी का फोन आ गया , उन्होंने मेरे मुंडन की तस्वीर जल्द से जल्द ब्लॉग पर डालने को कहा , सो पापा आज ही ये पोस्ट लिख रहे है . मै बता दु की मेरे नाना नानी कंप्यूटर जानते है, रोज मेरा ब्लॉग पढते है और फोन करके अपना कमेन्ट देते है .

०३ सितम्बर २०१० को मेरा मुंडन संस्कार होना था . पिछले दिन दिल्ली से हरिद्वार की यात्रा , फिर हरिद्वार भ्रमण से थकान हो गयी सो मै जल्द सो गया .रात में बारह बजे मेरी दादी , बुआ , बड़ी मम्मी , राघव भैया और बुआ की लड़की भी आरा से हरिद्वार पहुच गए . सुबह में पांच बजे मम्मी ने मुझे जगाया , शांति कुञ्ज में विद्यारंभ संस्कार ब्रह्म मुहूर्त में होता है . पाच बजे नहा धोकर, मम्मी ने मुझे नए कपडे पहनाए और हम सभी विद्यारंभ संस्कार के लिए यज्ञ शाला में गए . वहाँ पर वैदिक रीती रिवाज़ से मेरा विद्यारंभ संस्कार संपन्न हुआ , आखिर में मुझसे कलम से गायत्री मंत्र लिखवाया गया , मुझे लिखना कहा आता है , अभी सीधी लकीर भी नहीं खींच सकता , वो तो मम्मी ने मेरा हाथ पकड कर मुझसे गायत्री मन्त्र लिखवाया . मेरे साथ- साथ राघव भैया का भी विद्यारंभ संस्कार हुआ .


इसके बाद सुबह दस बजे मुंडन संस्कार होना था. हरिद्वार में तेज बारिस शुरू हो गयी. खैर, तेज बारिस के बीच ही मेरा मुंडन (चुड़ा कर्म ) संस्कार शुरू हुआ, पूजा पाठ हुआ, मेरे बाल में दही लगाया गया फिर नाई उस्तरा लेकर मेरी तरफ बढ़ा , मै डर के मारे चिल्लाने लगा , हाथ पैर मारने लगा , नाई पीछे हट गया , फिर मुझे मम्मी , बड़ी मम्मी , बुआ सबने मिलकर मुझे पकड़ा , तब जाकर मेरे बाल कटे , पर मै लगातार रोता रहा . रो रोकर मै थक गया .






मुंडन से ठीक पहले की तस्वीर




राघव भैया के साथ मुंडन के ठीक पहली की तस्वीर
मुंडन के ठीक बाद की तस्वीर
मुंडन के दौरान की तस्वीर , खूब रोया था मै

कैसा लग रहा हूँ , गंजा माधव

मम्मी और दादी के साथ

मम्मी पापा के साथ

बुआ के साथ

Monday, September 6, 2010

मुंडन संस्कार :दिल्ली से हरिद्वार


मेरा मुंडन संस्कार कराने के लिए पापा , मम्मी और मै दो सितम्बर २०१० को दिल्ली से हरिद्वार के लिए सुबह नों बजे दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना हुवे .जन्माष्टमी की वजह से उस दिन छुट्टी थी सो रोड पर ट्राफिक कम था ,हमने फ़टाफ़ट वजीराबाद पुल से यमुना पार किया, फिर गाजिआबाद आया . हिंडन नदी को पार कर हमारी गाड़ी NH-58 पर आ गयी . मुराद नगर , मोदी नगर होते हुवे हम फ़टाफ़ट मेरठ बाईपास पहुच गए . थोड़ा और आगे बढते ही मम्मी ने चाय पीने की इच्छा जताई . फिर पापा ने नत्थू स्वीट पर गाड़ी रोकी , केवल चाय पीना अच्छा नहीं लगता सो पापा ने चाय के साथ छोले भठूरे भी मंगा लिए . हमने छोले भटूरे खाए और चाय पी . वही एक और मजेदार वाकया घटा .


NH-58 का नजारा


NH-58 का नजारा

नत्थू स्वीट्स , मेरठ ,NH-58

फिर गाड़ी आगे बड़ी , आगे सड़क चौड़ी थी शायद एक्सप्रेस वे बन रहा है , टोल प्लाजा भी तैयार था , पर अभी शुरू नहीं हुआ था सो पैसे नहीं लगे पर अगले पांच छह महीने में शायद टोल लगना शुरू हो जायेंगा . मेरठ की सीमा से निकलते ही रोड के किनारे हरे भरे खेत नजर आने लगे . बाजरे के खेत , गन्ने के खेत और सुन्दर चौड़ा एक्सप्रेस वे , गाड़ी 100 KMPH की रफ़्तार से भागते हुवे मुज्जफरनगर को छोड़ते हुवे , उत्तारांचल में प्रवेश कर गई. रूरकी होते हुवे हम देव भूमि हरिद्वार पहुच गए. हरिद्वार में शांतिकुंज हमारी मंजिल थी , अगले दिन ( ०३/०९/२०१०) को मेरा मुंडन संस्कार और विद्यारंभ संस्कार होना था. शांति कुञ्ज हरिद्वार - ऋषीकेश हाई वे पर स्थित है. हिमालय की तलहटी पर बसा शांति कुञ्ज बहुत प्यारी जगह है. इसी दिन शाम में हम फ्रेस होकर हरिद्वार शहर घूमने निकले . हर की पौड़ी का बिहंगम नजारा हमारा इन्तेजार कर रहा था . गंगा नदी पुरे आवेग से बह रही थी ,आसमान में काले काले बादल छाए हुवे थे, सायं सात बजे गंगा आरती शुरू हुई, मंदिर के घंटे बजने लगे , अद्भुत नजारा था , अभिभूत कर देने वाला . गंगा आरती देख हमने चोटी वाला नामक रेस्तरा में खाना खाया और वापस शांति कुञ्ज लौट आये . अगली सुबह (०३/०९/२०१०) को मेरा मुंडन संस्कार और विद्यारंभ संस्कार वैदिक मंत्रोचार के बीच संपन्न हुआ , जिसका विवरण मै अगली पोस्ट में दूंगा .


शांति कुञ्ज , हरिद्वार में पापा के साथ



शांति कुञ्ज , हरिद्वार
हर की पौड़ी
हर की पौड़ी

हर की पौड़ी

हर की पौड़ी
हर की पौड़ी

Wednesday, September 1, 2010

ये जुल्फे अब यादें बन जायेंगी

माधव का मुंडन संस्कार तीन सितम्बर २०१० को हरिद्वार में होना तय हो चुका है . माधव की दादी , बड़ी मम्मी और बुआ आरा से उपासना एक्सप्रेस से सीधे हरिद्वार पहुचेंगी .माधव की लंबी -लंबी सिल्की जुल्फे अब बस एक -दो दिन की ही मेहमान है .

माधव के बाल वैसे तो बचपन से ही बड़े थे , हर व्यक्ति जो माधव को देखता , माधव के लंबे काले घने बालों के बारे में जरुर पूछता , मै शान से कहता था की माधव के बाल मेरे जैसे है . नहलाने के बाद माधव के बालो को चोटी करना एक काम हुआ करता था अब ये काम बस एक याद बनकर रह जायेंगा , साथ में कई और चीजे भी छूट जायेंगी और कुछ बाते सिर्फ यादें बन कर रह जायेंगी . माधव के बाल कट जायेंगे ,विद्यारंभ संस्कार होगा और फिर माधव स्कुल जाने लगेगा . सोच कर पता नहीं क्यों दुःख होता है , लगता है माधव बड़ा ना हो , छोटा ही रहे, हमेशा मेरे गोद में रहे . ऑफिस से घर आउ तो वैसे ही दौड़ा दौड़ा मेरे पास आये. पर जीवन को आगे बढ़ना पड़ता है , परिवर्तन प्रकृती का नियम है .माधव का मुंडन मेरे लिए एक भावुक लम्हा होगा , अभी से ही माधव में नए लुक के बारे में कल्पना करता हूँ, फिर दार्शनिक अंदाज में सोचता हूँ, जो होगा अच्छा ही होगा .

माधव , मेरे बेटे, I Love You

मृत्युंजय कुमार राय










सितम्बर २००९ की एक तस्वीर
 
Copyright © माधव. All rights reserved.
Blogger template created by Templates Block Designed by Santhosh
Distribution by New Blogger Templates