Madhav"s Day Out @ Delhi Zoo Slideshow: Madhav’s trip to New Delhi, National Capital Territory of Delhi, India was created by TripAdvisor. See another New Delhi slideshow. Take your travel photos and make a slideshow for free.
Tuesday, February 15, 2011
Monday, February 14, 2011
चिडियाघर
पिछली शनिवार को मै, मम्मी पापा के साथ चिड़ियाघर गया था . वहाँ अनेक प्रकार के पौधे और जानवर देखकर मन गदगद हो गया . बतख , नीलगाय , मकैक बन्दर , चिम्पाजी , ब्लैक बक , चिंकारा , चील , बाज , हाथी , शेर , जगुआर , लोमड़ी , लकडबग्घा, बाघ आदि . कुल 71 प्रकार के जीव जंतु भरे पड़े थे . जानवरों को देखकर मन में एक कौतुहल होता था . अब घर आकर पापा से एलीफैंट की स्टोरी सुनाने को कहता हूँ. चिड़ियाघर की यादे अभी कई दिन रहेंगी .
आइये आप भी भ्रमण कर ले









Monday, February 7, 2011
मै हूँ डॉन
ये नमन का चश्मा है . कल नमन और तनु मेरे घर आये थे , दोनों एक- एक काला चश्मा पहने हुए थे. मैंने नमन को अपनी गाड़ी दी ,और उसका चश्मा ले लिया .

कैसा लग रहा हूँ

दोस्तों के साथ

एक और स्टायल
Friday, February 4, 2011
संतरे और मौसम्मी
ठण्ड धीरे धीरे उतर रहा है . शरीर से स्वेटर का भार हर दिन कुछ कम होता जा रहा है . टोपी और दस्ताने अगले साल के लिए साफ़ होकर रख दिए गए है . जाड़े का मौसम जा रहा है .
जाड़े से सबसे जयादा नुक्सान मेरे पौधों को हुआ है , कडाके की ठण्ड और पाले की वजह से करीब दस गमले सुख गए और बाकी पौधे भी धुप के बिना बीमार लग रहे है . हां संतरे और मौसम्मी के पोधो में फल आया हुआ है और संतरे तो पक भी गए है . संतरे के फल देखने में बहुत सुंदर लगते है . मेरा दोस्त नमन जब भी मेरे घर आता है , संतरे तोड़ने की कोशीश करता है .

Monday, January 31, 2011
माल रोड से महरौली (दिल्ली मेट्रो से )
कल रविवार था . हम मेट्रो रेल से फूफाजी ( अनुष ) के घर गए थे . हम माल रोड के पास रहते है और फूफाजी मेहरौली में . जाने के लिए सीधी मेट्रो सेवा है . मै मेट्रो में कई दिनों से नहीं बैठा था , और मम्मी पापा से मेट्रो पर चलने की जिद कर रहा था . सो कल पूरी एक घंटे की मेट्रो की सवारी हुई . अनुष से मिलकर अच्छा लगा और खूब धूम धडाका हुआ .


Friday, January 28, 2011
एट बेलो (Eight Below), एक होलीवुड मूवी जिसने माधव को रुला दिया !

कल रात मैंने Eight Below नाम की एक होलीवुड फिल्म देखी . माधव भी अपनी मम्मी के साथ ये मूवी देख रहा था . किसी सत्य घटना पर आधारित ,ये फिल्म आदमी और जानवर के बीच के भावनात्मक रिश्ते की कहानी है . फिल्म अंटार्कटिका के एक अन्वेषक (Explorer) की है जो वही विक्टोरिया नाम के कैम्प में अपने आठ स्लेज कुत्तों के साथ रहता है. कुत्तों के नाम है -माया , ट्रूमैन,स्नोर्टी,मैक्स , ओल्ड जैक , शैडो . फिल्म बिपरीत परिस्थितियों में इंसानी जज्बे की जीने की कहानी है .इस फिल्म की कहानी मन को छूनेवाली और कलाकारों का अभिनय शानदार है. फिल्म में हीरो खराब मौसम के चलते घायल होकर अंटार्कटिका से वापस लौट आता है पर उसके आठ कुत्ते वही छूट जाते है . नायक को घर पर अपने बेटो ( नायक फिल्म में कुत्तों को बेटा कह कर बुलाता है ) की इतनी याद आती है कि वह अकेले ही उन कुत्तों को वापस लाने के लिए निकल पड़ता है . उसका साथ उसके दोस्त देते है और आखिर में वो सभी अंटार्कटिका अपने कुत्तों के पास पहुच जाते है. फिल्म मानवता , संवेदना और भावुक लम्हों के साथ खत्म हो जाती है . फिल्म स्वामिभक्ति (Loyalty) और दोस्ती( Friendship) की एक मिशाल देती है .
फिल्म खत्म होती है , तब रात के बारह बज रहे होते है , मै कंप्यूटर बंद करता हूँ . कम्पूटर बंद होते ही माधव रोने लगता है . ये रुलाई सामान्य नहीं थी , माधव दिल से रो रहा था , शायद माधव फिल्म की कहानी समझ चुका था और भावुक होकर रो रहा था या फिल्म के कुत्ते माधव को पसंद आये थे ? मुझे ये चीज समझ नहीं आई , कि माधव फिल्म खत्म होने के बाद फुट -फुट कर रोने क्यों लगा ? तीन साल के बच्चे में इतनी भावनात्मक समझ हो सकती है क्या ? माधव इतना ज्यादा दुखी हो गया कि उसने कल रात मुझसे कहानी भी नहीं सूनी,बल्कि दूध भी नहीं पीया .
फिल्म का हैंग ओवर आज सुबह भी दिखा , जगते ही जनाब ने वही फिल्म देखने की इच्छा जताई और स्कुल जाने तक वही फिल्म देखता रहा .
फिल्म Eight Below से मुझे बाल मनोबिज्ञान का एक अलग ही पहलु देखने को मिला.

फिल्म के कुछ दृश्य जो दिल को छू गए
Thursday, January 27, 2011
आज डोरीमाँन दिखा

पिछले साल नवंबर २०१० में जब मै छठ त्यौहार के दौरान आरा गया था वहाँ वर्षा दीदी और ऋतू दीदी टी वी पर डोरीमाँन नाम का एक कार्टून प्रोग्राम बहुत चाव से देखती थी .मुझे अभी तक कार्टून वगैरह की समझ नहीं है पर चूकि मै उन्ही दोनों के साथ रहता था सो मै भी डोरीमन देख लेता था .
कुछ दिन बाद , मै तो फिर दिल्ली आ गया और डोरीमाँन को भूल गया .पर आज सुबह सुबह अखबार ( हिन्दुस्तान, रीमिक्स ) में डोरीमाँन की तस्वीर आई थी . डोरीमाँन की तस्वीर देखते ही मै डोरीमाँन को पहचान गया और डोरीमाँन-डोरीमाँन चिल्लाने लगा . मै पापा -मम्मी को भी डोरीमाँन की तस्वीर दिखाई और कहा "मेरा डोरीमाँन" .
अखबार में डोरीमाँन के बारे में जानकारी दी हुई है जैसे कि बीसवी शताब्दी का एक डोरीमाँन एक कैट रोबोट है , जो कि एक छोटे बच्चे नोबिता की मदद करता है , जिसका आई क्यू कमजोर है और वह बहुत लेजी बच्चा है .डोरीमाँन नोबिता के जीवन को ठीक करता है . नोबिता का जीवन बहुत ही दयनीय है . वह बहुत ही समस्याओं से तंग रहता है .
आप डोरीमाँन को देखना चाहते है तो रविवार .३० जनवरी को दोपहर एक बजे हंगामा टी वी पर डोरीमाँन देख सकते है .
वैसे मेरी स्कूलिंग सही चल रही है और स्कुल की सारी बातें मै फेस बुक( FACE BOOK) पर करता हूँ .

साभारः हिन्दुस्तान दैनिक और गूगल
Tuesday, January 25, 2011
Monday, January 24, 2011
संडे इज फंडे ( Sunday is Fun Day )
इस संडे से पहले मेरे लिए सारे दिन एक जैसे थे . सोमवार से रविवार कोई फर्क नहीं पर पिछले हफ्ते से मेरी लाइफ में भी संडे की value आ गयी . स्कुल में admission होने से मेरी लाइफ में भी संडे आने लगा है . पिछले हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक स्कुल जाने से शरीर कुछ थक सा गया था . सो शनिवार और रविवार को सुबह देर से उठा . उठते ही बाहर पार्क में चला गया . वहाँ कुछ दोस्तों के साथ धुल -मिट्टी में खेला . पापा थोड़ी देर में मेरी खोज खबर लेने आये और मुझे लेकर घर गए . मम्मी ने धुप में तेल से मालिश की और नहा धोकर पोलियो ड्रॉप पीने गया .
स्कुल में एडमिसन होने के बाद ये मेरा पहला संडे था जिसको मैंने फंडे बनाया.

Friday, January 21, 2011
गुड एफर्ट ( Good Efforts)
स्कुल के पहले दिन मैडम ने मुझे कलर दिया और कापी कलर करने को कहा , मैंने तुरंत कापी कलर करके मैम को दिखाया , मेरी कोशीश से मैम प्रभावित हुई और मुझे ये रिमार्क्स दिया , "Good Effort"

Subscribe to:
Posts (Atom)















