नए साल का आगाज बर्फीली हवाओं से हुआ . दिल्ली में ३० दिसंबर से ही ठण्ड में तेजी आ गयी है . एक जनवरी को हमारा प्लान इंडिया गेट जाकर पिकनिक मनाने का था , पर हमारा प्लान सूर्य देव की कृपा पर निर्भर था अगर धुप हुई तभी हम वहा जायेंगे . सूर्य देव मेहरबान हुए , ग्यारह बजते बजते खूब अच्छी धुप खिल गयी . मम्मी और नानी ने पिकनिक की तैयारी कर ली . कचोरी , मटर पनीर , पुलाव , आलू गोभी की सब्जी , गाजर का हलवा , लिम्का बगैरह बगैरह . इंडिया गेट पर अच्छी खासी भीड़ भाड थी. हमने अपना टेंट वही पार्क में लगाया और पिकनिक मनाई.मै वहाँ के हरे भरे पार्क में खूब खेला .

२०११ की पहली सुबह






























