Monday, April 23, 2012

माधव की साइक्लिंग

माधव आज कल साइकिल खूब चला रहे है . स्कुल से आते ही आधा घंटा साइक्लिंग होती है , फिर लंच होता है  फिर छोटा भीम देखते है , उसके बाद जनाब थोड़ी झपकी लेते है . शाम को नींद खुलने के बाद फिर साइक्लिग़ होती है . माधव की साइक्लिग़ से मेरा काम बढ़ गया है . सायकिल में रोज कुछ ना कुछ खराबी आती है जिसे ठीक कराना मेरा मौलिक कर्तव्य बन जाता है . हर दो दिन के बाद टायरो में हवा भी भरवाना  पड़ता है . 


खैर साइक्लिंग करते समय जनाब बहुत खुश होते है और उन्हें खुश देखकर मै भी .........




































Thursday, April 19, 2012

मम्मी मै बड़ा कब होऊँगा ?

माधव अब धीरे -धीरे नए स्कुल में अडजस्ट करने लगा है . नए स्कुल का पहला दिन बहुत मुश्किल भरा था . स्कुल वैन को देखते ही रोने चिल्लाने  लगा , किसी तरह वैन पर बैठाया पर रोता ही रहा . अपने बच्चे को रोता बिलखता देखना बहुत कष्टकारी होता है पर दिल को मजबूत करना ही पड़ता है . खैर नए स्कुल ने जाते दस दिन हो गए है और जनाब अब एडजस्ट हो रहे है .

कल स्कुल से घर आये तो मम्मी से पूछा कि मै बड़ा कब होऊँगा ? पूछने पर  बड़ा होने के लिए तीन कारण बताया 
१. मै डोर बेल खुद से बजाऊँगा 
२. जैसे पापा कार चलाते है मै भी चलाउंगा 
३. पापा के जैसे बाइक भी चलाउंगा 



       तेरी ऊँची शान है मौला , मुझको  भी तो लिफ्ट करा दे







Wednesday, April 11, 2012

नया स्कुल

माधव के नए स्कुल (मोंट फोर्ट) का सत्र 9th अप्रैल से होना था . इसके पहले दो दिन अभिभावकों का Orientation हुआ . माधव को तीन अप्रैल से वायरल बुखार हो गया . बुखार बहुत तेज होता था और आठ अप्रैल तक रहा. 9th अप्रैल को स्कुल का पहला दिन था . बुखार के बाद ,माधव बहुत कमजोर हो गया था इसलिए मैंने माधव के क्लास टीचर से मिलकर तीन दिन की छुट्टी ले ली . आज माधव बुखार की कमजोरी से उबरकर स्वस्थ हो चुका है और कल से स्कुल जाना शुरू होगा .


9th April 2012 मोंट फोर्ट स्कुल का पहला दिन और स्कुल ड्रेस में पहली तस्वीर


Friday, March 16, 2012

23 फरवरी से - 11 मार्च

23 फरवरी से - 11 मार्च २०१२ तक हम आरा और बक्सर रहे . होली वही पर मनाई .

इस दौरान माधव की कुछ झलकियाँ




















Wednesday, March 14, 2012

मोर्ट फोर्ट स्कुल में एडमिसन

होली मनाने  माधव के साथ २२ फरवरी -१० मार्च तक आरा /बक्सर गया था . ११ मार्च को श्रमजीवी से दिल्ली लौटा . दिल्ली आते ही माधव के एडमिसन में लग गया . कुछ भले लोगो की कृपा से आज माधव का एडमिसन मोर्ट फोर्ट स्कुल में हो गया है . एडमिसन हो जाने से बहुत खुशी है .



See at Roll No-21


मोर्ट फोर्ट स्कुल बिल्डिंग

Wednesday, February 22, 2012

पुतला (Dummy)से डर

माधव को पुतलों से बहुत डर लगता है . आप दिल्ली में किसी भी बाजार में जाओ, कपड़ो की दूकान के बाहर पुतले ही पुतले नजर आयेंगे . अभी हाल में ही हम कमला नगर शोपिंग करने गए थे . हर दूकान के बाहर पुतले ही पुतले नजर आ रहे थे . अलग अलग स्टायल के पुतले . कुछ काले तो कुछ गोरे , किसी की टाँगे नहीं है तो किसी का सर गायब , किसी के हाथ नहीं है तो किसी का धड़ गायब . माधव पुतलों से नजर बचा कर दूकान में प्रवेश करता है . जब मै माधव को पुतले दिखाता तो जनाब मुझ पर ही भड़क जाते थे .

कोल्हापुर रोड , कमला नगर दिल्ली में कुछ दुकानों के पुतले







अब इतने सारे पुतलों को देख कर डर तो लगेगा ही सो एक फन राइड हो जाए



Tuesday, February 21, 2012

नैनी लेक , दिल्ली

कल महाशिवरात्री की छुट्टी थी . दिन भर घर पर ही था , ऐसे में माधव की डिमांड बाहर घूमने की हुई और हम नैनी लेक गए .

कुछ झलकियाँ















Tuesday, February 14, 2012

आज फिर छाया है खिलती बहारों का गुलाबी मौसम

आज फिर छाया है खिलती बहारों का गुलाबी मौसम। आज फिर आरजू ले रही हैं अंगड़ाई। याद आ रही है पहली नजर के पहले-पहले प्यार की। सतरंगी दमकती शाम की। मोरपंखी यादों से महकती अलसाई दोपहर की। गेंदा,गुलाब,चमेली जैसे रंग-बिरंगे फूलों के सुगंध से भरे लुभावने,सुहावने इस वसंत के मौसम से अच्छा और कौन सा मौसम हो सकता है हमारे इस प्यार के पर्व वैलेंटाइन को मनाने का!है ना ! बिल्कुल उपयुक्त समय है ये।
इसलिए पहले आपलोगों को मैं बधाई तो दे दूँ.......
"आपलोगों को इस प्यार के पर्व की शुभकामनाएँ!!

मेरे गार्डन की कुछ तस्वीरे












>






प्यार के पर्व की शुभकामनाएँ!

मृत्युंजय कुमार राय
माधव राय

Friday, February 10, 2012

माइटी राजू (Mighty Raju)

माधव का नया हीरो -माइटी राजू (Mighty Raju) . पोगो चैनल का एक कार्टून कैरेक्टर है माइटी राजू (Mighty Raju) जो एक सुपरहीरो है और तरह तरह के कारनामे (खतरनाक भी ) करता है . माधव इस कैरेक्टर से बहुत प्यार करता है . या यु कहे , माइटी राजू (Mighty Raju) माधव पर छा गया है .

माइटी राजू (Mighty Raju) देखने के बाद माधव के स्टेटमेंट कुछ ऐसे आते है :-

माइटी राजू (Mighty Raju) बस से स्कुल जाता है मै भी बस से स्कुल जाऊँगा
माइटी राजू (Mighty Raju) के पास डोग्गी(doggy) है मुझे भी doggy चाहिए
माइटी राजू (Mighty Raju) ऐसे जंप(Jump) करता है ,मै भी ऐसे जंप करूँगा
माइटी राजू (Mighty Raju) स्ट्रोंग(strong) है मै भी स्ट्रोंग बनूंगा .

कभी कभी डर लगता है कही माधव माइटी राजू (Mighty Raju) के कुछ सुपर हीरो वाले एक्ट की कॉपी ना करने लगे जो वाकई में बहुत खतरनाक है . एक तीस सेकेण्ड का वीडियो देखिए

Monday, February 6, 2012

माधव के नए दोस्त

मिलिए माधव के नए दोस्तों से . हम हाल में ही नए घर (माडल टाउन )में शिफ्ट हुए है .यहाँ माधव को चार नए दोस्त बने है . जनाब अपने दोस्तों से मिलकर बहुत उत्साहित है . इन दोस्तों के लिए रोटी , ब्रेड का जुगाड करते फिरते है .















 
Copyright © माधव. All rights reserved.
Blogger template created by Templates Block Designed by Santhosh
Distribution by New Blogger Templates