
माधव का नया हीरो -माइटी राजू (Mighty Raju) . पोगो चैनल का एक कार्टून कैरेक्टर है माइटी राजू (Mighty Raju) जो एक सुपरहीरो है और तरह तरह के कारनामे (खतरनाक भी ) करता है . माधव इस कैरेक्टर से बहुत प्यार करता है . या यु कहे , माइटी राजू (Mighty Raju) माधव पर छा गया है .
माइटी राजू (Mighty Raju) देखने के बाद माधव के स्टेटमेंट कुछ ऐसे आते है :-
माइटी राजू (Mighty Raju) बस से स्कुल जाता है मै भी बस से स्कुल जाऊँगा
माइटी राजू (Mighty Raju) के पास डोग्गी(doggy) है मुझे भी doggy चाहिए
माइटी राजू (Mighty Raju) ऐसे जंप(Jump) करता है ,मै भी ऐसे जंप करूँगा
माइटी राजू (Mighty Raju) स्ट्रोंग(strong) है मै भी स्ट्रोंग बनूंगा .
कभी कभी डर लगता है कही माधव माइटी राजू (Mighty Raju) के कुछ सुपर हीरो वाले एक्ट की कॉपी ना करने लगे जो वाकई में बहुत खतरनाक है . एक तीस सेकेण्ड का वीडियो देखिए