परसो भारत बंद था इसलिए जाम के चलते पापा ऑफिस नहीं जा पाए .मैंने इस बंद का भरपूर लाभ उठाया , पापा के साथ खूब खेला .जब घर में खेल कर बोर हो गया तो बाहर जाने की जिद की . पापा नहीं माने तो रोने लगा , फिर मम्मी ने कहा की आज "भारत बंद" है "माधव बंद" नहीं है . सुबह से ही दिल्ले में बादल छाए हुवे थे और हल्की बारिस भी हुई थी ,बारिस होने के बाद की धुप बहुत कड़ी होती है , उसी कड़ी धुप में पापा मुझे लेकर बाहर गए . एक घंटे में पार्क में खेला फिर वापस घर आया .

आज "भारत बंद" है "माधव बंद" नहीं
आज "भारत बंद" है "माधव बंद" नहीं