मम्मी ने मेरे लिए एक अनजाने अदृश्य से डर का इजाद किया है नाम है "काटू ". जब भी मै कुछ जिद करता हूँ , कोई बात नहीं मानता हूँ , शैतानियाँ करता हूँ , मम्मी कहती है "काटू आ जाएगा ". कह सकते है मेरे पहले डर का नाम है "काटू ". अब काटू को अपने अनुसार बना लिया है , कुछ भी, जो अजीब है , असामान्य है , वो काटू है और उससे मुझे डर लगता है . 9XM टी वी चैनेल पर दो एनिमेटेड पात्र आते है उनके नाम हैबड़े और छोटे , जो बोलते है "बकवास बंद कर " . उस पात्र की तीन आँखे है वो भी काटू है , मुझे उससे बहुत डर लगता है . जब भी वो प्रोग्राम टी वी पर आता है मै भाग कर दुसरे कमरे में चला जाता हूँ , अब पापा और मामा मजा लेने के लिए भी कभी - कभी 9XM टी वी चैनेल लगा देते है.

सबसे खतरनाक काटू
9XM टी वी चैनेल पर ही दो तीन और एनिमेटेड कैरेक्टर आते है जिनके नाम है , भीगी बिल्ली , बादशाह भाई , ये सभी काटू है.इन सबके चलते मेरे घर अब 9XM टी वी चैनेल चलना बंद ही हो गया है , क्योकि हर गाने के ख़त्म होते ही ये आ धमकाते है ( दरअसल 9XM टी वी चैनेल के सारे होस्ट एनिमेटेड पात्र ही है ). पर रात को जब मै दूध पीने से मना करता हूँ तो इसी 9XM टी वी चैनेल का सहारा लिया जाता है , तब मै डर के कारण दूध पी लेता हूँ .

इसका नाम "भीगी बिल्ली" है पर इसको देखकर मै भीगी बिल्ली बन जाता हूँ

ये भी काटू ही है
काटू की लिस्ट दिन पर दिन लम्बी होती जा रही है . ताजा सूरते हाल ये है की काटू भी अब दो प्राकार के हो गए है , अच्छा काटू और बुरा काटू . दिल्ली कामन वेल्थ गेम्स का मस्कोट "शेरा " भी काटू ही है , पर वो अच्छा काटू है .

ये अब अच्छा काटू बन गया है